Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में  76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया

बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल व्यापार विहार मे 76 वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  सेवानिवृत्त सुबेदार मुकेश सिंह चंदेल उपस्थित रहे जिनके द्वारा ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को संबोधन करते हुए छात्रों की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया । साथ ही उनका उत्साहवर्धन करते हुए देश की सीमा पर हुए अपने कुछ अनुभव को साझा भी किया । स्कूल के छात्र छात्रों द्वारा मनमोहक देशभक्ति गीत एवं नृत्यों की प्रस्तुति दी गई जो उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

स्कूल के नन्हें-मुन्ने छात्रों ने देश की स्वतंत्रता सेनानियों का वेश धारण कर एक बार पुनः उनकी याद दिला दी। कक्षा आठवीं की छात्रा अर्पिता दत्ता (अंतर्राष्ट्रीय योगा चैंपियन) ने अपने प्रदर्शन से  उपस्थित दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का ह्रदय  से आभार व्यक्त किया।

इस गरिमामय अवसर पर शाला के मुख्य शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य  बी .बी.महाता , उप प्राचार्या रंजना बहादुर व प्रधान पाठिका ए. ललिता व शिक्षक गण, एवं बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र- छात्राएं उपस्तिथि रहे।