
बिलासपुर। समस्त विवादों को पटाक्षेप करते हुये विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा अपने वेबसाईट में भारत के समस्त स्वशासी महाविद्यालयों के सूची में 246 क्रम पर डी.पी. विप्र महाविद्यालय, बिलासपुर का नाम दर्ज कर दिया गया है।
विदित हो कि डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर को 01.01.2023 को सत्र् 2024-25 से 2033-34 तक, दस वर्षों हेतु स्वशासी महाविद्यालय की मान्यता देते हुये स्वशासी घोषित किया गया है , तथा जिस पर अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा केवल अधिसूचित किया जाना है, परन्तु विश्वविद्यालय द्वारा विवादित करने का प्रयास किया जा रहा है। डी.पी. विप्र महाविद्यालय बिलासपुर एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली दोनों उक्त अधिसूचना को लेकर माननीय उच्च न्यायालय में प्रकरण लंबित है।
आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली अपने स्वशासी के पोर्टल के स्वशासी महाविद्यालयों की सूची में 246 क्रम पर डी.पी. विप्र महाविद्यालय का नाम दर्ज कर अपनी मान्यता को पुष्टि करता है तथा सभी विवादों पर विराम लगा दिया है। उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ.एम एस तंबोली ने दी है।

