Loading ...
रतनपुर

रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष के निजी कार्यालय का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, संगठन महामंत्री पवन साय एवं वी. रामा राव के कर कमलो से किया गया

बिलासपुर। रतनपुर महामाया चौक में नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप के निजी कार्यालय का फीता काट कर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ,व भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय और वी रामा राव ने कार्यालय का शुभारंभ किया।

वही हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू , संगठन महामंत्री पवन साय और वी रामा राव ने हनुमान मंदिर गिरजाबंद पहुंचकर पवन पुत्र हनुमान जी का पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। 

गिरजाबंद हनुमान मंदिर जहाँ भगवान हनुमान की पूजा देवी के रूप में की जाती है, आज हनुमान जयंती रतनपुर में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया, हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर नगर पालिका रतनपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष लव कुश कश्यप ने रतनपुर की जनता की सहूलियत के लिए अपना एक निजी कार्यालय भी महामाया चौक में खोला है।

जिसका आज विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, संगठन महामंत्री पवन साय व  वी रामा राव के हाथों किया गया। पंडित चंद्रशेखर दुबे ने मंत्रोचारण के साथ कार्यालय मे पूजा पाठ कराया । इस बीच रतनपुर के गण मान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण एवं भारी संख्या में जनता जनार्दन मौजूद रहे।