
बिलासपुर। शहर के सदर बाजार के एक ज्वेलरी दुकान में ठगी कर फरार 5 लोगों को घटना के महज 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने में बिलासपुर की पुलिस टीम ने बड़ी सफलता पाई है।
मामले का विवरण
थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत हिम्मत लाल ज्वेलर्स गोल बाजार बिलासपुर में 28 अप्रैल की दोपहर करीब 11.30 बजे दो महिला ज्वेलरी शॉप में आकर नकली सोना को असली बताकर उसके एवज में 42.3 ग्राम असली सोना लिया जिसकी कीमत 4,55,000 रू एवं नगदी रकम 13,572 रू ले कर फरार हो गए।

जब ज्वेलरी दुकानदार शाम को सोने को गलाया तब देखा कि उसमें कुछ ही मात्रा में सोना था बाकी सब नकली निकली। जिसके बाद उन्होंने इसकी रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराया।

जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और टेक्निकल इन्पुट के आधार पर संदिग्धो की पहचान कर बिलासपुर पुलिस अन्तर्राज्यीय गिरोह तक पहुंची। साथ ही आरोपियों से पुछताछ में बिलासपुर के हिम्मत लाल ज्वेलर्स में ठगी करने के साथ ही रायपुर के माँ बंजारी ज्वेलर्स एवं राजनांदगांव के लक्ष्मी ज्वेलर्स में भी चोरी करने का खुलासा हुआ।

पकड़े गए आरोपियों को ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) व थाना कोतवाली टीम से निरीक्षक अजहरउद्दीन की विशेष टीम का बड़ा योगदान रहा जिन्होंने आरोपियों का पीछा करते हुए महाराष्ट्र के कारधा एवं सकोली में घेराबंदी कर पकडा।
पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी गई मशरूका सोने चांदी के जेवरात, नगदी रकम एवं चार पहिया वाहन बरामद किया गया है। सभी आरोपियो से पुछताछ करने पर रायपुर एवं राजनांदगांव में भी चोरी करना स्वीकार किया गया है, जिसके बारे में विस्तृत पुछताछ एवं गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
पुलिस टीम होंगे पुरस्कृत
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेन्ज बिलासपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा इस प्रकार घटित गंभीर अपराध में शामिल अपराधियों की पहचान कर सनसनीखेज खुलासे में शामिल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण व ए.सी.सी.यू.) अनुज कुमार, अक्षय साबद्रा (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली बिलासपुर प्रभारी ए.सी.सी.यू. निरी. राजेश मिश्रा, निरी. अजहरउद्दीन, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक विवेक पाण्डेय सउनि शितला प्रसाद त्रिपाठी प्र.आर. राहुल सिंह, आतिश पारिक आरक्षक अविनाश, निखिल, विरेन्द्र, अभिजीत म.आर. पुष्पा खरे की प्रशांसा करते हुये उन्हे उचित पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। जिनके लगातार एवं अथक प्रयासो तथा अत्यंत लगन, निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के कारण यह महत्वपुर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
गिरफ्तार आरोपीयो के नाम
01. प्रदीप सोनी पिता विनोद सोनी उम्र 21 वर्ष साकिन सुल्तानपुर, इलाहाबाद
02. मालती सोनी पति कन्हैया लाल उम्र 52 वर्ष साकिन नैनी इलाहाबाद
03. पूनम सोनी पिता भारत लाल सोनी उम्र 36 वर्ष साकिन इलाहाबाद
04. राहुल सोनी उर्फ मनीष पिता भारत लाल उम्र 22 वर्ष साकिन सेक्टर शांति पुरम, इलाहाबाद
05. श्याम सोनी पिता बबलू सोनी उम्र 35 वर्ष साकिन इलाहाबाद।
बरामद संपत्ति
140 ग्राम सोने के जेवर किमती करीब 14 लाख रू,3 कि.ग्रा. चांदी के जेवर,
94 हजार रू नगदी रकम, मारूती बलेनो कार किमती करीब 06 लाख रू (चोरी के लिये उपयोग),जुमला किमती करीब 22 लाख रू।
ज्वेलरी दूकान में चोरी के दर्ज प्रकरणो की सूची
01. थाना उरला जिला रायपुर अपराध क्रमांक 80/2025 धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस. घटना दिनाक 28.04.2025 के माँ बंजारी ज्वेलर्स मेन रोड उरला।
02. थाना सिटी कोतवाली जिला राजनांदगांव अपराध क्रमांक 202/2025 धारा 318 (4), 3(5) बी.एन.एस. घटना दिनाक 29.04.2025 के मा लक्षमी ज्वेलर्स भारत माता चैंक राजनांदगांव।
पूछताछ जारी
प्रदेश में हुई चोरी की अन्य घटनाओ के संबंध में आरोपियो से विस्तृत पुछताछ की जा रही है व गिरोह के अन्य सदस्यो के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।