Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार के कक्षा 12 वीं सीबीएसई परिणाम शानदार, साक्षी तिवारी ने 94.4% प्राप्त कर किया टॉप

बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। साक्षी तिवारी ने 472 में से 500 अंक प्राप्त कर 94.4% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया।

विद्यालय के टॉप 13 विद्यार्थी (प्राप्तांक व प्रतिशत सहित):
साक्षी तिवारी – 472 अंक (94.4%)

मेधा खुबलकर – 471 अंक (94.2%)

प्रीत बग्गा – 462 अंक (92.4%)

अभय विश्वकर्मा – 461 अंक (92.2%)

प्राप्ति भोन्सले – 461 अंक (92.2%)

तानिष्का मंगेश फाये – 458 अंक (91.6%)

वंशिका राय – 455 अंक (91.0%)

ऊर्जा मिरी – 454 अंक (90.8%)

इशिता भक्तानी – 453 अंक (90.6%)

सौम्यता नाग – 451 अंक (90.2%)

इशिका देवांगन – 451 अंक (90.2%)

सौम्या धीरज – 450 अंक (90.0%)

अंजली गोस्वामी – 449 अंक (89.8%)

विद्यालय के प्राचार्य सह सीईओ डॉ. बी. बी. महाता ने सभी विद्यार्थियों को उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि ऐसे शानदार परिणाम समर्पित सामूहिक प्रयासों का प्रमाण हैं।

प्रबंध निदेशक डॉ. जी. एस. पटनायक, निदेशक सुश्री लेखाश्री पटनायक, प्रबंधन सदस्य सुश्री दिव्याश्री पटनायक, उप-प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापिका ने भी सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी सफलता की नई ऊँचाइयाँ हासिल करेंगे।