
बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने एक बार फिर CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष अंशिका सिंह ने 96.6% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्र (90% एवं उससे अधिक – बेस्ट ऑफ 5):
अंशिका सिंह – 96.6%
तनुश्री भद्र – 95.6%
श्रेय भर्ति – 93.6%
शिखा ठाकुर – 93.4%
प्रतिक्षा रानी बेहरा – 93.2%
अभिजीत सिंह दिवाकर – 93%
मोनोटोश मालाकार – 92.6%
इशिता रॉय – 92.4%
एकांश देवांगन – 91.8%
रचित अनंत – 91%
तनुश्री कश्यप – 90%
अस्मी शर्मा – 90%
विद्यालय ने संस्कृति प्रजापति को भी सराहा, जिन्होंने 89.8% अंक प्राप्त किए और 90% के बेहद करीब रहीं।
विद्यालय के सीईओ सह प्राचार्य डॉ. बी. बी. महाता ने सभी विद्यार्थियों को उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की, जिनके सामूहिक प्रयास से यह सफलता संभव हुई।
प्रबंध निदेशक डॉ. जी. एस. पटनायक, निदेशिका सुश्री लेखाश्री पटनायक, और प्रबंधन सदस्य सुश्री दिव्याश्री पटनायक ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे भविष्य में भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छूते रहेंगे।