
बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “सुशासन तिहार अभियान” के माध्यम से प्रदेश के लोगो के बीच जा कर जन सुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं को जान रहे है और यथा संभव उनका त्वरित कार्यवाही भी कर रहे है ।
इसी कड़ी में हाल के कुछ दिनों पूर्व वे गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के दौरे में रहे। जहां जिले में बोर्ड परीक्षाओं के बेहद खराब परिणाम एवं शिक्षा व्यवस्था में कई खामियों की शिकायत लोगो से मिली थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को हटाने के निर्देश दिए थे।
वही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के इस निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार शास्त्री का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हे सहायक संचालक,संभागीय सयुक्त संचालक शिक्षा विभाग बिलासपुर बनाया गया है। वही उनकी जगह बिलासपुर जिले के जिला शिक्षा अधिकारी अनिल तिवारी को गौरेला पेंड्रा मरवाही का जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभारी बनाया गया है।