Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

डीपी विप्र महाविद्यालय को ऑटोनॉमस दर्जा प्रदान करने की मांग को लेकर आशीर्वाद पेनल ने यूनिवर्सिटी का किया घेराव

बिलासपुर। डीपी विप्र महाविद्यालय को ऑटोनॉमस दर्जा प्रदान करने की लेकर आशीर्वाद पेनल के छात्रों ने सोमवार को यूनिवर्सिटी का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

छात्रों का कहना था कि हाई कोर्ट ने एयू को 30 दिन में ऑटोनॉमस का दर्जा घोषित करने को कहा था। इसके बाद एयू ने कार्य परिषद की बैठक लेकर डिवीजन बेंच में अपील करने का निर्णय लिया। छात्रों का कहा है कि अगर एयू को कोर्ट से स्टे नहीं मिला है तो तत्काल ऑटोनॉमस का दर्जा जारी करे।

छात्रों के इस प्रदर्शन को लेकर भारी पुलिस बल लगाया गया था । यूनिवर्सिटी की ओर से कुलसचिव शैलेंद्र दुबे छात्रों से बातचीत करने आए और यूनिवर्सिटी का पक्ष रखा, इसके बाद छात्रों ने कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी से मिलने की मांग करने लगे। छात्रों की मांग पर कुलपति ने छात्रों से मुलाकात की।

छात्रों ने कहा कि हाई कोर्ट ने आदेश दे दिया है, इसलिए एयू ऑटोनॉमस का दर्जा जारी करे। कुलपति आचार्य वाजपेयी ने कहा कि यूनिवर्सिटी डिवीजन बेंच में अपील कर रही है। छात्रों ने कहा कि वहां से अगर एयू को स्टे नहीं मिला है तो तत्काल ऑटोनॉमस का दर्जा जारी करे। अगर तीन दिन में यूनिवर्सिटी निर्णय नहीं ले पाई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदार यूनिवर्सिटी होगी।

इस प्रदर्शन के दौरान आशीर्वाद पेनल के छात्र नेता मनीष मिश्रा, बृजमोहन सिंह, समर्थ मिरानी, नागेंद्र सिंह, राज वर्मा, सुरेंद्र अहिरवार, गवेंद्र कौशल, विकास विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।