
बिलासपुर। पूर्व विधायक के मोबाइल पर फोन करके 20 लाख रूपये फिरौती की मांग करने वाले अज्ञात आरोपी की चौबीस घंटे बाद भी खोजबीन नही हो सकी है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
श्री केशरवानी ने कहा; बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा लगाने वाली ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगभग चौबीस घंटे बाद भी उस व्यक्ति की खोज नहीं हो पाई है। हम लोग चाहते है उस व्यक्ति की खोज हो। एक जनप्रतिनिधि की पत्नी के मोबाइल में फोन आना और किसी के परिचित की बेटी को उठा ले जाने की धमकी देना। उस व्यक्ति को कैसे पता है कि वो दिल्ली में पढ़ती है? हम चाहते है कि उस व्यक्ति की खोज हो। चाकू तलवार आम बात हो गई है इस सरकार में। अब तो अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं है। हम मांग करते है कि शीघ्र उस व्यक्ति की गिरफ्तारी की जाए।
क्या था मामला
पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय को कल रात अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर 20 लाख रूपये मंजू पांडेय से नही दिलाने पर मंजू पाण्डेय की बेटी जो कि दिल्ली में पढ़ाई कर रही है को अपहरण कर लेने एवं जाने की धमकी दी थी। यही नहीं पूर्व विधायक को फोन पर अश्लील गाली गलौज भी दिया था। अज्ञात अपराधी ने बिहारी शब्दों का इस्तेमाल करके खुद को बिहार का बताया है। पूर्व विधायक शैलेश पाण्डेय ने घटना की शिकायत सकरी थाना में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए बीएनएस की धारा 296,351(२) कायमी की है। मामले में विवेचना जारी है। जल्द आरोपी के गिरफ्तारी की आशंका है।
“पूर्व विधायक के फोन पर मिली धमकी मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।
रजनीश सिंह एसएसपी,बिलासपुर
रजनेश सिंह एसएसपी,बिलासपुर