Loading ...
न्यूज़ डेस्कबड़ी खबर

‘कांटा लगा’ गाने से रातों – रात मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का  निधन

न्यूज डेस्क‘कांटा लगा’ गाने से रातों-रात मशहूर हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। वो महज 42 साल की थीं। उनके आकस्मिक निधन की खबर से पूरी मनोरंजन इंडस्ट्री और उनके प्रशंसक गहरे सदमे में हैं।

बताया जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पति पराग के साथ

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस को 27 की रात अचानक दिल का दौरा पड़ा और अब वो नहीं रहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात में अचानक सीने में दर्द हुआ तो उन्हें उनके हसबैंड एक्टर पराग त्यागी तुरंत हॉस्पिटल ले कर गए ,जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शेफाली के अचानक इस तरह से दुनिया छोड़कर जाने से मनोरंजन जगत में गहरी शोक की लहर है।