
बिलासपुर।शहर में सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर बिलासपुर पुलिस द्वारा लगातार रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में 20 जुलाई 2025 की रात को महाराणा प्रताप चौक के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
चेकिंग के दौरान रायपुर मार्ग से आ रही एक काले रंग की XUV 700 (क्रमांक CG10 BU 2504) को रोका गया। ब्रेथ एनालाइज़र से जांच करने पर वाहन चालक को नशे की हालत में पाया गया। आरोपी की पहचान अर्चित केडिया पिता स्व. उत्तम केडिया (उम्र 19 वर्ष, निवासी रामावार्ड कॉलोनी, रायपुर रोड, थाना सिरगिट्टी, बिलासपुर) के रूप में की गई।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर में छुपाकर रखी गई एक एयरगन पिस्टल बरामद हुई, जिसे भारतीय न्याया संहिता (BNS) की धारा 106 के तहत जप्त किया गया है। साथ ही, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां उस पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया।
इसके अतिरिक्त, आरोपी के विरुद्ध प्रति बंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

बिलासपुर पुलिस द्वारा ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और शहर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।