
बिलासपुर। सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, व्यापार विहार, बिलासपुर ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। विद्यालय को ब्रिटिश काउंसिल द्वारा वर्ष 2024 के लिए प्रतिष्ठित RIDS (Recognition of International Dimension in Schools) अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्कूल को उसकी अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण आधारित शिक्षा प्रणाली और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता के लिए प्रदान किया गया है।
गौरवपूर्ण उपलब्धि
स्कूल प्रबंधन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष भर में विद्यालय द्वारा कुल आठ अंतरराष्ट्रीय गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें मिस्र और युगांडा के स्कूलों के साथ तीन सहयोगी परियोजनाएँ शामिल थीं। इन परियोजनाओं के माध्यम से न केवल छात्रों की सोच और दृष्टिकोण को वैश्विक आयाम मिला, बल्कि संस्कृति, विचार और अनुभव के आदान-प्रदान को भी मजबूती मिली।
सम्मान के पीछे टीम का समर्पण
विद्यालय की इस शानदार उपलब्धि पर चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जी. एस. पटनायक, डायरेक्टर सुश्री लेखाश्री पटनायक, सीईओ डॉ. बी. बी. महता, प्रबंधन सदस्य दिव्याश्री पटनायक और सुश्री सुप्रिया ए. पी., सीएफओ पी. वी. मिस्त्री, प्रिंसिपल जे. एस. हुंदल, वाइस प्रिंसिपल श्रीमती रंजना बहादुर तथा हेडमिस्ट्रेस श्रीमती ए. ललिता ने समन्वयक आदित्य प्रसाद कटारे और ऋचा दुआ समेत संपूर्ण टीम को उनकी मेहनत, रचनात्मकता और समर्पण के लिए बधाई दी है।
सम्मान समारोह,दिल्ली में
सम्मान समारोह 25 अगस्त को दिल्ली में
RIDS अवार्ड समारोह का आयोजन आगामी 25 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में किया जाएगा। यह सम्मान न केवल स्कूल की उपलब्धियों का प्रतीक है, बल्कि यह प्रमाणित करता है कि सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एक ऐसी शिक्षा व्यवस्था प्रदान कर रहा है, जो छात्रों को वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित और तैयार कर रही है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ सेंट जेवियर्स हाई स्कूल ने बिलासपुर और समूचे छत्तीसगढ़ का नाम एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित किया है।