
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस ने शहर में बढ़ती वाहन अनियमितताओं और संभावित आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रिवर व्यू क्षेत्र में एक सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक चला, जिसमें क्षेत्र को दोनों ओर से घेरकर वाहनों की आकस्मिक जांच की गई।

इस दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के चल रहे कुल 5 दोपहिया वाहनों को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त किया। ये वाहन संदिग्ध हालत में पाए गए थे और इन पर कोई पहचान चिन्ह भी नहीं था, जिससे इनके आपराधिक उपयोग की आशंका जताई गई है। पुलिस ने इन वाहनों को लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इसके अतिरिक्त, 17 अन्य वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। ये वाहन या तो बिना नंबर प्लेट के थे या इनकी प्लेटें गलत तरीके से लगाई गई थीं, जो कि स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है।
बिलासपुर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अब ऐसे मामलों में Zero Tolerance नीति अपनाई जाएगी।बिना नंबर प्लेट या फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर सख्त दंडात्मक और न्यायिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों पर मानक, स्पष्ट और वैध नंबर प्लेट लगाएं।
यदि कोई व्यक्ति चालान से बचने या अपराध छुपाने के लिए नंबर प्लेट हटाता है, उसमें छेड़छाड़ करता है या फर्जी नंबर का उपयोग करता है, तो उसके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
👉 बिलासपुर पुलिस की यह मुहिम शहर को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।