Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

बिल्हा विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय में फिर विवाद – मेडिकल बिल भुगतान को लेकर लिपिक पर लगे गंभीर आरोप

बिलासपुर।एशिया के सबसे बड़े विकासखंड शिक्षा कार्यालयों में गिने जाने वाले बिल्हा विकासखण्ड शिक्षा कार्यालय एक बार फिर विवादों में है। इस बार मामला मेडिकल बिल भुगतान में अनियमितता को लेकर सामने आया है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि कार्यालय के खंड लिपिक अनुपम शुक्ला द्वारा जानबूझकर मेडिकल बिलों का भुगतान रोका जा रहा है।

शिकायत जिला कलेक्टर बिलासपुर से की गई है:


श्रीमती उर्मिला चौधरी, प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिरकोना, बिल्हा ने कलेक्टर को दिए गए लिखित शिकायत में लिपिक शुक्ला पर 7 बिंदुओं में गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने मांग की है कि शुक्ला के खिलाफ जांच कराकर मेडिकल बिलों का भुगतान रोका जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए।

इसी तरह, कृष्ण लाल कश्यप, शिक्षक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मानिकपुर ने भी लिपिक अनुपम शुक्ला पर नामजद शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति देयकों का भुगतान मनमाने तरीके से रोका जा रहा है, जिससे शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आरोपों पर लिपिक अनुपम शुक्ला का पक्ष:


शुक्ला ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वे केवल सहयोगी लिपिक की भूमिका में हैं और वास्तविक लिपिक कोई और है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच की जाती है तो सच्चाई सामने आ जाएगी।

गौरतलब है कि पहले भी इस कार्यालय पर लाखों रुपये के फर्जी मेडिकल बिल भुगतान का मामला सामने आ चुका है, जिसकी जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हुई है। ऐसे में फिर से शिकायतों का उठना पूरे कार्यालय के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

अब ज़रूरत इस बात की है कि जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में तत्काल संज्ञान ले और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति न हो।

शिकायत की कॉपी….