Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सनसनी:तारबाहर क्षेत्र के महिमा तिराहा चौक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित महिमा तिराहा चौक पर मंगलवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तारबाहर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शव लगभग 3-4 घंटे पुराना प्रतीत हो रहा है और मृतक के शरीर पर किसी प्रकार की स्पष्ट बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शव बीच चौक पर कई घंटों से पड़ा था, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। यह स्थान आमजन की दैनिक आवाजाही का हिस्सा है, ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

फिलहाल, शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने आसपास के CC TV फुटेज की जांच शुरू कर दी है और पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

तारबाहर थाना प्रभारी का बयान:

> “मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जल्द ही मृतक की पहचान कर घटना की सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।”