Loading ...
बिलासपुरशिक्षा

छत्तीसगढ़ में पहली बार रॉकेट और ड्रोन का महाकुंभ! बिलासपुर में ‘इग्नाइट इंडिया 2025’ का आयोजन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं को अंतरिक्ष और नवाचार की दुनिया से जोड़ने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। इन्स्पायरोविशन टेक्नोलॉजीस एलएलपी और डी.पी. विप्र कॉलेज, बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार राज्य में राष्ट्रीय स्तर की रॉकेट और ड्रोन चैलेंज प्रतियोगिता ‘इग्नाइट इंडिया 2025‘ का आयोजन किया जा रहा है।

यह दो दिवसीय कार्यक्रम 4 और 5 अक्टूबर 2025 को डी.पी. विप्र कॉलेज में आयोजित होगा। यह अपनी तरह की पहली प्रतियोगिता है, जो युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान, एयरोस्पेस, रक्षा और नवाचार के प्रति रुचि को प्रोत्साहित करेगी।

ISRO वैज्ञानिक होंगे विशेष अतिथि

कार्यक्रम की शान बढ़ाने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के दो वरिष्ठ वैज्ञानिक – विकास श्रीवास (GSLV मार्क-3 प्रोग्राम मैनेजर, विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर),श्रीमती पी. आनंदी (वरिष्ठ सैटेलाइट वैज्ञानिक, चंद्रयान-2 और मंगलयान से जुड़ी रही हैं)। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रेरित करेगी।


कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियां

4 अक्टूबर 2025 | स्थान: डी.पी. कॉलेज

ऑडिटोरियम,प्रतिभागी टीमों का ओरिएंटेशन और प्रजेंटेशन,छात्रों द्वारा बनाए गए रॉकेट और ड्रोन की तकनीकी प्रस्तुति। ISRO वैज्ञानिकों के विशेष व्याख्यान, GSLV मार्क-3, उपग्रहों की कार्यप्रणाली आदि पर जानकारी।

5 अक्टूबर 2025 | स्थान: बेहतराई स्टेडियम

टेक्निकल ज़ोन,रॉकेट लॉन्च और ड्रोन फ्लाइट डेमो,नवाचार और तकनीकी दक्षता का लाइव प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण समारोह।

छत्तीसगढ़ को एयरोस्पेस हब बनाने की पहल

इन्स्पायरोविशन टेक्नोलॉजीस के संस्थापक और सीईओ रंजीत सिंह ने बताया:

> “अब समय आ गया है कि छत्तीसगढ़ भी स्पेस युग में कदम रखे। हमारा लक्ष्य है कि राज्य को ड्रोन, रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी में एक मजबूत केंद्र बनाया जाए।”

डी.पी. विप्र कॉलेज के अध्यक्ष अनुराग शुक्ला, प्राचार्य डॉ. अंजू शुक्ला, उप-प्राचार्य डॉ. मधुसूदन तंबोली, इनक्यूबेशन सेल प्रभारी प्रो. निधिष चौबे, और अन्य फैकल्टी सदस्यों का इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

बिलासपुर से अंतरिक्ष तक – युवाओं के सपनों को उड़ान

इग्नाइट इंडिया 2025’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक मंच, एक अवसर और एक प्रेरणा है। यह आयोजन न केवल तकनीकी कौशल बढ़ाएगा, बल्कि स्टार्टअप कल्चर, रिसर्च और इनोवेशन की भावना को भी मजबूत करेगा।