Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बुलेट से सड़क जाम कर जन्मदिन का जश्न, 10 युवक गिरफ्तार ,बिलासपुर पुलिस की सख़्त कार्रवाई

बिलासपुर ।थाना सकरी पुलिस ने सड़क के बीच बुलेट मोटरसाइकिल खड़ी कर जन्मदिन मनाने और वीडियो बनाने वाले 10 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 07 अगस्त 2025 की रात लगभग 9:30 बजे उसलापुर स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने हुई।

पुलिस के अनुसार, युवकों ने मोटरसाइकिल के ऊपर केक रखकर जश्न मनाया, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम


रवि चतुर्वेदी, ऋतिक सोनी, गोविंद रजक, निखिल पटेल, प्रशांत भारती, ओंकार लहरे, विक्रांत लहरे, समीर नवरंग, असकरण दास कुर्रे और विशाल लहरे – सभी की उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच है और वे बिलासपुर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।

घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल ज़ब्त कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126(2), 285, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

पुलिस की चेतावनी

बिलासपुर पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध कर आमजन को परेशान करने वालों पर सख़्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ऐसे तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।