
बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा स्थित तैयबा चौक में आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से जोरदार धमाका हुआ और आग भड़क उठी। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

जानकारी के मुताबिक, अंसारी बैग नामक व्यक्ति के तीन मंजिला मकान में यह ब्लास्ट हुआ। नीचे बैग की दुकान, बीच में परिवार का निवास और ऊपर बैग फैक्ट्री थी। धमाके के बाद आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों का माल जलकर राख हो गया।
दमकल की कई गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझाई नहीं जाती, तो आसपास की दुकानें और घर भी जल सकते थे।

इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी का मौहोल है,स्थानीय पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी हुई है।