Loading ...
छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर में फहराएंगे झण्डा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर,वही विधायक अमर अग्रवाल कोरिया में फहराएंगे झंडा

रायपुर/बिलासपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में ध्वजारोहण के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।

न्यायधानी बिलासपुर में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ध्वजा रोहण करेंगे। वही बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल कोरिया में झण्डा फहराएंगे।

देखिए जारी सूची……

राज्य स्तरीय और प्रमुख जिला समारोह

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बस्तर: केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

बिलासपुर: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

दुर्ग: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा


अन्य जिलों में ध्वजारोहण करने वाले जनप्रतिनिधि व मंत्री

राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

सरगुजा: आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम

गरियाबंद: खाद्य मंत्री दयालदास बघेल

बालोद: वन मंत्री केदार कश्यप

कोरबा: उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन

जशपुर: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

सूरजपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े

जांजगीर-चांपा: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

बलौदा बाजार: सांसद बृजमोहन अग्रवाल

बेमेतरा: सांसद विजय बघेल

कवर्धा: सांसद संतोष पांडेय

बलरामपुर: सांसद चिंतामणि महाराज

महासमुंद: सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी

सारंगढ़: सांसद राधेश्याम राठिया

सक्ति: सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े

बीजापुर: सांसद महेश कश्यप

कांकेर: सांसद भोजराज नाग

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई: सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह


विधायकों की जिम्मेदारी वाले जिले

मुंगेली: विधायक  पुन्नूलाल मोहले

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: विधायक धरमलाल कौशिक

कोरिया: विधायक अमर अग्रवाल

धमतरी: विधायक अजय चंद्राकर

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: विधायक श्रीमती रेणुका सिंह

कोंडागांव: विधायक सुश्री लता उसेंडी

नारायणपुर: विधायक  विक्रम उसेंडी

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी: विधायक राजेश मूणत

दंतेवाड़ा: विधायक किरण देव

सुकमा: विधायक धरमजीत सिंह


प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुबह 9 बजे से मुख्य समारोह आयोजित होंगे, जिनमें ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और परेड का आयोजन होगा।