Loading ...
क्राइमबिलासपुर

तारबाहर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

बटनदार चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार, वारदात टली

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस की सतर्कता से एक संभावित घटना टल गई। पुराना बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी में युवक की जेब से बटनदार चाकू बरामद हुआ।

आरोपी की पहचान राजू साहू (21 वर्ष), निवासी कर्बला (थाना सिटी कोतवाली) एवं हाल मुकाम अटल आवास बेहतराई, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

इस त्वरित कार्यवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने थाना प्रभारी व पुलिस टीम की सराहना करते हुए नकद इनाम देने की घोषणा की है।