Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर: मामा ने किया भांजे पर जानलेवा हमला, मासूम की सूझबूझ से बची जान

बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा से रिश्तों को शर्मसार करने वाली दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने ही 13 वर्षीय भांजे सूर्यांश बरगाह (पिता महेश बरगाह, निवासी पहरीपारा लिमतरा) को बिस्किट और चॉकलेट देने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मामा अपने भांजे को मोटरसाइकिल (सीजी 10 बीबी 0506) पर बैठाकर करीब 4 किमी दूर गतौरा रेलवे बटाही पुल के पास ले गया। वहां उसने पहले मासूम को बिस्किट दिया और अचानक पीछे से मुंह दबाकर गर्दन व शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से वार कर दिया। खून से लथपथ होकर बच्चा जमीन पर गिर पड़ा।

लेकिन सूर्यांश ने साहस दिखाते हुए मरने का नाटक किया, जिसके बाद आरोपी उसे मरा समझकर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गया। होश आने पर बच्चे ने ग्रामीणों को पूरी घटना बताई।

प्रत्यक्षदर्शियों की तत्परता से मिली मदद


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वे रेलवे ट्रैक की ओर जा रहे थे तभी “बचाओ- बचाओ” की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचे तो देखा बच्चा खून से लथपथ पड़ा था और एक व्यक्ति बैग लेकर भाग रहा था। लोगों ने पीछा किया लेकिन आरोपी फरार हो गया। इसके बाद तत्काल डायल 112 को सूचना देकर घायल बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।

मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने बताया कि….

घायल सूर्यांश का इलाज सिम्स बिलासपुर में जारी है और फिलहाल उसकी हालत सामान्य है। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह घटना

सवाल खड़े करती है। मासूम की सूझबूझ और ग्रामीणों की तत्परता से उसकी जान बच सकी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।