
बिलासपुर। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस ने रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाकर मिनी बस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान अलग-अलग अपराधों में संलिप्त 18 बदमाशों/असामाजिक तत्वों पर सख़्त कार्यवाही की गई।
मिनीबस्ती क्षेत्र – आर्म्स एक्ट
पुलिस ने मिनीबस्ती से तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जिसमें सेवन कुमार पात्रे (22),राम जोशी (20) विशाल डहरिया (20) आदि का नाम शामिल है।
तालापारा क्षेत्र – जुआ एक्ट
तालापारा में जुआ के अड्डे पर छापा मारकर 6 जुआरियों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
जिसमें सलमान खान (33),अतिक खान (30)
सागर हुमने (23),सूरज नवरगं (21) संजय बघेल (19),त्रिलोक डहरिया (19) आदि का नाम शामिल है।
तालापारा, मिनीबस्ती एवं उसलापुर क्षेत्र – प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
लगातार शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने 11 असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।इनमें पवन निर्मलकर, परमेश्वर निर्मलकर, अभिषेक पटेल, ईश्वर दास, दिनेश गेंदले, अरविंद यादव, आर्यान बरडोले, साहिल जिज्ञासी, अविनाश बोरकर आदि का नाम शामिल हैं।
कुल मिलाकर पुलिस ने इस विशेष अभियान के तहत 18 बदमाशों पर शिकंजा कसते हुए सख़्त कार्रवाई की है। पुलिस का साफ संदेश है कि शहर में अशांति फैलाने वालों पर लगातार कड़ी कार्यवाही की जाएगी।