Loading ...
क्राइमबिलासपुर

बिलासपुर में नशीला पदार्थ रखकर फंसाने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग. देखिए वीडियो…!

बिलासपुर । सरकण्डा क्षेत्र के बंधवापारा में रहने वाली दो बहनों ने अपने ही पिता और एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में आरोप है कि उनकी मां शिवरानी सिंह को साजिश के तहत नशीले पदार्थ के मामले में फंसाने का प्रयास किया गया।
शिकायतकर्ता श्रेया सिंह और श्रेणी सिंह के अनुसार उनकी मां शिवरानी सिंह का तलाक प्रकरण पिछले 12 वर्षों से न्यायालय में लंबित है। आरोप है कि उनके पिता रामकिशोर सिंह ठाकुर द्वारा कोर्ट के बाहर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया गया और धमकी दी गई कि यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को किसी अन्य केस में फंसा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिता ने सरकण्डा थाना पुलिस में पहचान होने की बात कहकर दो मिनट में फंसाने की धमकी दी थी।

शिकायत में कहा गया है कि कुछ दिन पहले परिवार शादी समारोह में गया हुआ था और पांच दिन तक घर खाली था। इसी दौरान छत पर मंदिर के ऊपर एक थैले में कथित रूप से नशीला पदार्थ रख दिया गया। शादी से लौटने के बाद बच्चों को पतंग उड़ाते समय वह थैला मिला, जिसे अनजान वस्तु समझकर घर के बाहर गेट के पास सीढ़ी के पास रख दिया गया था, ताकि सुबह कचरा गाड़ी में डाल दिया जाए।

आरोप है कि 15 फरवरी 2026 की सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस ने घर पर रेड की। पुलिस पहले छत पर जाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन सीढ़ी के पास रखे थैले को देखकर सीधे उसी की जांच की गई। थैला शिवरानी सिंह से खुलवाया गया, जिसमें कथित रूप से नशीला पदार्थ मिला। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने घर के अन्य हिस्सों की तलाशी नहीं ली, जिससे उन्हें साजिश की आशंका है।
परिवार ने आरोप लगाया है कि इस पूरे मामले में पुलिसकर्मी शैलेन्द्र सिंह और रामकिशोर सिंह ठाकुर की मिलीभगत हो सकती है। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि रामकिशोर सिंह अशोक नगर स्थित “श्री मेडिकल स्टोर्स” का संचालन करते हैं और आशंका जताई गई है कि संबंधित पदार्थ वहीं से लाया गया हो सकता है। परिवार ने मेडिकल स्टोर के सीसीटीवी फुटेज और दोनों आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल की जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि घर में दो नाबालिग लड़कियां और उनकी मां ही रहती हैं, जिससे उन्हें किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस संबंध में पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका है।