Loading ...
रायपुरशिक्षा

30 जून तक पूरी होगी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मिशन समन्वयकों को आदेश जारी किया है।


जारी निर्देश के अनुसार नए सत्र में पढ़ाई समय पर शुरू हो सके, इसके लिए प्रवेश प्रक्रिया को तय समय-सीमा में पूरा करना अनिवार्य किया गया है। विभाग ने कक्षा 6वीं और 9वीं के लिए कैचमेंट क्षेत्र निर्धारण, कक्षा पहली के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से सूची प्राप्त करने तथा 5वीं और 8वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची संबंधित स्कूलों को सौंपने के निर्देश दिए हैं।


विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी के मुताबिक—

1. कक्षा 6वीं, 9वीं हेतु केचमेंट क्षेत्र का निर्धारण किया जाना
: 20 मई तक।

2. कक्षा पहली हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सूची प्राप्त किया जाना: 20 मई तक (प्रतिवर्ष)।

3. कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों की सूची केचमेंट क्षेत्र के प्रधानपाठक, पूर्व माध्यमिक को सौंपा जाना: 20 मई तक (प्रतिवर्ष)।

4. कक्षा 8वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची केचमेंट क्षेत्र के प्राचार्य को सौंपा जाना: 20 मई तक (प्रतिवर्ष)

5. कक्षा पहली, छठवीं, नवमीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की एडमिशन सूची 16 जून तक (प्रतिवर्ष) जारी करना।

6. शेष एडमिशन पूर्ण करना:30 जून तक (प्रतिवर्ष)।7. अध्यापन समय सारिणी संस्था प्रमुख द्वारा जारी करना: 16 जून तक (प्रतिवर्ष) ।


शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ड्रॉपआउट या किसी कारणवश अब तक प्रवेश नहीं लेने वाले विद्यार्थियों को भी स्कूलों में प्रवेश दिया जाए और उन्हें शिक्षा से वंचित न रखा जाए।