Loading ...
क्राइमबिलासपुर

वीडियो: खपरगंज बलवा-पथराव का मुख्य आरोपी सोहेल खान और साथियों का निकला पैदल जुलूस, कोर्ट ने भेजा जेल

अब तक 20 आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर पुलिस की कार्रवाई; CCTV और सोशल मीडिया फुटेज से होगी फरार आरोपियों की पहचान

बिलासपुर। रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज इलाके में हुए विवाद, मारपीट, बलवा और जमकर हुई पत्थरबाजी के मामले में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले के मुख्य आरोपियों में शामिल सोहेल खान की गिरफ्तारी के बाद बुधवार दोपहर पुलिस ने उसके और अन्य गिरफ्तार आरोपियों का पैदल जुलूस निकाला। इसके बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।


खपरगंज और सिटी कोतवाली क्षेत्र में हुए इस विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया था। दोनों पक्षों की ओर से पथराव हुआ और स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस को अतिरिक्त बल लगाना पड़ा। घटना में पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई थी।


20 आरोपी गिरफ्तार, दोनों पक्षों पर कार्रवाई


पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अब तक कुल 20 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है। इनमें 17 आरोपी सोहेल खान के पक्ष से, जबकि 3 आरोपी राम सिंह ठाकुर के पक्ष से बताए जा रहे हैं। पुलिस दोनों पक्षों से जुड़े आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।


CCTV और सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

घटना की जांच में पुलिस CCTV फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस और सोशल मीडिया पर उपलब्ध वीडियो एवं पोस्ट को अहम आधार बना रही है। पुलिस द्वारा घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि पथराव, मारपीट और उपद्रव में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान की जा सके।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जांच के दौरान जिस भी व्यक्ति की भूमिका सामने आएगी, उसके खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


उपद्रवियों को सख्त संदेश देने की कोशिश

सोहेल खान और अन्य आरोपियों का उसी इलाके में पैदल जुलूस निकाले जाने को पुलिस की सख्त कार्रवाई के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को उनके प्रभाव वाले इलाके से पैदल ले जाकर यह संदेश देने की कोशिश की कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और इस मामले में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

अब तक गिरफ्तार आरोपियों के नाम: