Loading ...
BREAKING

सर्व आदिवासी समाज का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन राजधानी में हुआ सम्पन्न, प्रदेश भर के हजारों युवा जुड़कर सामाजिक एकता का दिया परिचय

रायपुर।  छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में रविवार को आयोजित सर्व आदिवासी समाज ( युवा प्रभाग ) छत्तीसगढ़ का एक दिवसीय युवा महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश भर के हजारों युवा बड़ी संख्या में शामिल होकर सामाजिक एकता का बड़ा परिचय दिया।

इस महाबैठक मे उपस्थित समस्त युवा प्रभाग समाजिक गणों, पदाधिकारीयों ने एक मंच पर अपना अपना महत्वपूर्ण सुझाव के साथ संगठनात्मक मजबूती हेतु भविष्य की विभिन्न महती कार्य योजना हेतु पदाधिकारीयों, समाजिकगणों, कार्यकर्त्ताओ ने खुलकर अपने अपने महत्वपूर्ण राय, विचार व्यक्त किये ।

इसके बाद संविधान प्रस्तावना वाचन उपरांत मंच मे उपस्थित समस्त जनों ने एक राय मे सर्वसममती से प्रस्ताव पारित करते हुये महत्वपूर्ण निर्णय लिया। जिसमे प्रदेश मे UCC क़ानून पर प्रतिबंध, परिसिमन क्रियान्वयन होने से पूर्व  प्रदेश के जिला, ब्लॉक एवं ग्रामो निवासरत सम्पूर्ण आदिवासी परिवार की समाजिक जनगणना कर डाटा तैयार करना, प्रमोशन में आरक्षण, स्थानीय आरक्षण, सीधी भर्ती बैकलाक पद  पर शासन से कार्यवाही नये पदाधिकारीयों की नियुक्त  , संगठनात्मक निर्णय पारदर्शिता, अनुशासन, निगरानी हेतु प्रदेश एवं संभाग मे कोर कमेटी का, विधि विधायी लीगल टीम का गठन, संगठन के विस्तार हेतु जिला, ब्लॉक मे नवीन कार्यकारणी साथ प्रदेश जिलों के समस्त ग्राम इकाई का गठन, प्रदेश मे एक लाख युवाओं को सदस्यता के साथ जोड़ने का लक्ष्य, प्रदेश स्तरीय तर्ज पर समस्त संभाग मे युवा सम्मेलन करना , संगठन से जुड़े हुये समस्त समाजिक जनों एवं पदाधिकारीयों को आर्थिक एवं राजनीतीक मजबूती, सामजिक अन्याय, शोषण अन्याय, अत्याचार, ज्वलंत मुद्दों पर शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन इत्यादि कार्य योजना के महत्वपूर्ण विषय शामिल रहें। जिन पर सर्वसम्मती से प्रस्ताव पारित कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

जिसमे सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष  ललित नरेटी के संचालन मे प्रांताध्यक्ष  सुभाष सिंह परते  के मार्गदर्शन, अश्विन कांगे के कुशल नेतृत्व प्रदेश संगठन  प्रभारी सचिव आयुष सिंह राज के संगठनात्मक निर्णय, समस्त प्रांतीय पदाधिकारीयों, संभागीय प्रभारियों, जिलाध्यक्षो, ब्लॉक अध्यक्षों, सदस्यों, कार्यकर्त्ताओ के  समन्वय, सहभागिता योगदान से प्रदेश भर के 33 जिलों से आये जिलाध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक कार्यकारिणी पदाधिकारी, सदस्यों एवं सामाजिकगणों हजारों की संख्या गरिमामयी उपस्थिति मे सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग छत्तीसगढ़ का यह महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन, महाबैठक, कार्यशाला हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।

प्रदेश सचिव आयुष सिंह राज ने आयोजित कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता हेतु प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से योगदान, सहयोग एवं सहभागिता निभाने वाले संगठन के कर्मठ कार्यकर्त्ता, पदाधिकारी एवं समाजिकगणों के प्रति सादर धन्यवाद आभार प्रेषित किये हैं l