Loading ...
बिलासपुर

बिलासपुर यातायात पुलिस की विशेष पहल: ऑटो चालकों के लिए यूनिक आईडी और क्यूआर कोड रजिस्ट्रेशन अभियान तेज

बिलासपुर | बिलासपुर में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ऑटो चालकों की यूनिक आईडी और क्यूआर कोड (QR Code) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। यातायात पुलिस द्वारा इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष सुविधा केंद्र बनाए गए हैं, जहां ऑटो चालकों को रजिस्ट्रेशन में लगातार सहायता दी जा रही है।

इन प्रमुख स्थानों पर बनाए गए हैं सुविधा केंद्र

जो ऑटो चालक एंड्राइड फोन चलाने या ऑनलाइन प्रक्रिया में असहज महसूस कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए स्थानों पर जाकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं:

प्रमुख चौक-चौराहे: नेहरू चौक, सीएमडी चौक मैदान, इंदिरा चौक, जगमल चौक मैदान, राम सेतु चौक और मोतीलाल व महाराणा पेट्रोल पंप।

परिवहन और सार्वजनिक स्थल: पुलिस परेड ग्राउंड, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और लाल बहादुर शास्त्री मैदान।

अन्य क्षेत्र: छठघाट मैदान, खेल मैदान सरकंडा आदि।

नागरिकों और संगठनों से सहयोग की अपील

यातायात पुलिस ने शहर के सभी नागरिकों, सामाजिक व व्यापारिक संगठनों, साथ ही स्कूल-कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से अपील की है कि वे आगे आएं। संगठन अपने स्तर पर सुविधा केंद्र स्थापित कर ऑटो चालकों का क्यूआर कोड जनरेट करने में मदद कर सकते हैं, ताकि किसी भी चालक को विलंब न हो।

इसके अलावा, एनसीसी (NCC), एनएसएस (NSS) और स्काउट गाइड के विद्यार्थियों द्वारा भी ऑटो चालकों को रजिस्ट्रेशन में लगातार सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

बिलासपुर यातायात पुलिस ने समस्त ऑटो चालकों से आग्रह किया है कि वे जल्द से जल्द नजदीकी निर्धारित केंद्र पर पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से पूरा करवा लें।