तेलीपारा में श्री शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति मना रही है स्वर्ण जयन्ती (50वां वर्ष), माता की भव्य एवं आकर्षक प्रतिमा, भव्य पंडाल के साथ “नवरात्रि उत्सव मेला” होंगे ख़ास
बिलासपुर । शहर के तेलीपारा स्थित शिव दुर्गा हनुमान मंदिर प्रांगण में श्री शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति इस वर्ष अपना गौरवशाली 50 वां वर्ष (स्वर्ण जयन्ती) मना रही है। इस आयोजन को लेकर मोहल्लेवासियों और व्यापारियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
विशेष आकर्षण: श्रीलंका और मदुरै के मंदिरों के दर्शन
इस वर्ष के पंडाल का मुख्य आकर्षण श्रद्धालुओं के लिए बेहद खास है। पंडाल में श्रीलंका का सुप्रसिद्ध भद्रकाली अम्मान मंदिर और मदुरै का प्रसिद्ध मीनाक्षी अम्मान मंदिर की भव्य झांकी/दर्शन का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, पंचांग के अनुसार इस वर्ष माँ की भगवती चौकी पर हवन भी संपन्न होगा।
कार्यक्रम की मुख्य बातें और तिथियां:
नवरात्रि उत्सव मेला: दिनांक 09 अक्टूबर 2026, शुक्रवार से प्रारंभ।
माता का जगराता: दिनांक 12 अक्टूबर 2026, सोमवार को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध गायिका अल्का चंद्राकर अपनी प्रस्तुति देंगी, जो पुराना बस स्टैण्ड चौक, तेलीपारा में आयोजित होगा।
दैनिक आयोजन: प्रतिदिन माता का भव्य भंडारा आयोजित किया जाएगा।
अन्य धार्मिक कार्यक्रम: तिथिवार माँ के विभिन्न रूपों की पूजा, महासप्तमी, महाष्टमी, महानवमी हवन, कन्या भोज और रात्रि 8:00 बजे रावण दहन (20 अक्टूबर 2026) संपन्न होगा।
विसर्जन यात्रा: दिनांक 21 अक्टूबर 2026, बुधवार को महिलाओं द्वारा सिंदूर दान (सुबह 10:00 बजे) और शाम 6:00 बजे पचरी घाट के लिए माता की विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें माँ शीतला डी.जे. मुंगेली विशेष रूप से शामिल रहेगा।
मुख्य आकर्षण
श्री शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गोत्सव समिति,तेलीपारा बिलासपुर के स्वर्ण जयंती के अवसर पर मातारानी की भव्य प्रतिमा के साथ कोलकाता के कारीगरों द्वारा भव्य सजावटी के साथ तैयार की जा रही है। वही भव्य एवं बेहद आकर्षक पंडाल देखने को मिलेगी । जो रंगबिरंगी आकर्षक लाइटे एवं फूलों के सजा होगा।
इस उत्सव में NSS DJ अकोट महाराष्ट,गौरी धूमाल दुर्ग,सिद्धेश्वर करमा कोरबा,कोशहरदुली मंडारी नृत्य बस्तर,बजरंग अखाड़ा ग्रुप मुंगेली,बनारस की गंगा आरती, महामाया सेवा मंडली बेलतरा द्वारा भजन कीर्तन,तात्या बिच्छू शहडोल,बबलू इवेंट्स बलौदा बाजार,शंकर पार्वती झाकी,राधा कृष्ण की मनमोहक रथ,दीपक लाइट्स की भव्य डेकोरेशन,फायर शो, कुक्की छतरी लाइट्स,अर्चवाली झाकी,अमृतसर की पंजाबी ढोल आदि इस वर्ष के प्रमुख आकर्षण होंगे। जो इस उत्सव को और भी भव्य और खास बनाने वाली है।
आयोजन समिति:
आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण कश्यप,: कार्य o अध्यक्ष संजू कश्यप, कोषाध्यक्ष ओम कश्यप (पार्षद वार्ड क्र. 40) ने बताया कि दुर्गोत्सव के 50 वर्ष पूरे होने के शुभ अवसर पर इस वर्ष दुर्गा उत्सव को भव्य बना के लिए समिति द्वारा विशेष प्रयास किया गया है। जहां आस्था के साथ लोगों के आनंद का भी विशेष ख्याल रखा गया है।
नवरात्रि उत्सव मेले का आयोजन
माता रानी के दर्शन के साथ बिलासपुर की जनता उत्सव मेले का भी आनंद उठा सकेंगे । जिसके लिए समिति के द्वारा दुर्गा पंडाल के पास ही तेलीपारा रोड में उत्सव मेले का आयोजन किया गया है। जहां बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं खाने पीने की चीजें उपलब्ध होगा । जहां भक्तजन अपने परिवार के साथ माता की भक्ति के साथ मेले का भी आनंद उठा सकेंगे।

पार्किंग की विशेष व्यवस्था
तेलीपारा रोड में दुर्गोत्सव के समय अक्सर जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है । जिसे देखते हुए समिति के लोगों द्वारा यातायात पुलिस के सहयोग और मार्गदर्शन में बस स्टैंड स्थित न्यू कॉम्प्लेक्स के पास भक्तजनों के लिए पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है ।