Loading ...
बिलासपुर

हिंदुस्तानी सेवा समाज, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर द्वारा 76 वें वर्ष में श्री रामलीला भव्य एवं दिव्य मंचन का शुभारंभ

बिलासपुर। हिंदुस्तानी सेवा समाज, रेलवे परिक्षेत्र, बिलासपुर द्वारा 76 वें वर्ष में श्री रामलीला भव्य एवं दिव्य मंचन का शुभारंभ आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को रात्रि 8.00 बजे प्रथम पूज्य श्री गणेश वंदना व शिवपार्वती की मंगला आरती से शुभारंभ हुआ।

श्री रामलीला का मंचन जय महाकाली नाट्य कला मंच, कानपुर (उत्तरप्रदेश) द्वारा किया जा रहा है। जिसके मण्डलाधीश  श्याम बाबू प्रजापति (भोला भयंकर) हैं। आज की मंगला आरती के मुख्य अतिथि  नवीन सिंह जी(प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक),  ए वी एस नेहरू(संस्थापक श्री सत्य साई सेवा समिति) ,  यू शिव शंकर राव (मण्डल कार्मिक अधिकारी),  वी रामाराव( पूर्व पार्षद एवं विधानसभा प्रभारी कोरबा) , प्रकाश यादव (एम आई सी मेम्बर व पार्षद), एम श्रीनिवास राव (अध्यक्ष जोन 6 पार्षद) उपस्थित थे।

 

11 से 20 अक्टूबर तक श्री रामलीला का भव्य मंचन प्रतिदिन रात्रि 7.00 से 10.00 बजे किया जाएगा। जिसमे प्रमुख प्रसंग नारद मोह, श्री राम जन्म, मुनि याचना, तड़का वध, धनुष यज्ञ, लक्ष्मण-परशुराम संवाद, श्री राम वन गमन, केवट संवाद, भारत मिलाप, पंचवटी, सीता हरण, सुग्रीव मित्रता, लंका दहन, लक्ष्म शक्ति। दिनांक 20 अक्टूबर को एन.ई. इंस्टिट्यूट मैदान में रावण दहन के साथ दशहरा उत्सव सम्पन्न किया जाएगा।

हिंदुस्तानी सेवा समाज के अध्यक्ष हिम्मत सिंह भदौरिया, सचिव सी. नवीन, एन के मालेवर, आर के मिश्रा, वी के तिवारी (कोषाध्यक्ष), पी के नगायच, नागेंद्र राय, संजय सिंह, स्वरूप हलदर, हर्षवर्धन प्रसाद आदि समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।