बिलासपुर
NSUI ने किया ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
बिलासपुर। NSUI बेलतरा विधानसभा के अध्यक्ष विक्की यादव के अगुवाई मे सीपत चौक में ज्ञानेश कुमार, की इस्तीफा को लेकर ज्ञानेश कुमार, अमित शाह एवं नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर जताया विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया।
कार्यक्रम में विक्की यादव के साथ विकास सिँह ठाकुर ,फरहान खान (प्रदेश संयोजक), सूजल द्विवेदी, निहाल वर्मा, अवनीश पांडे , शशि सोनी ,विनय यादव, संजय साहू ,अमित कुमार एवं समस्त साथीगण उपस्थित रहे।
इस दौरान NSUI अध्यक्ष विक्की यादव ने कहा कि सीईसी ज्ञानेश कुमार ने 140 करोड़ जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने लोकतंत्र की हत्या की है। वे जब तक अपना इस्तीफा नहीं दे देते । तब तक हमारा इसी तरह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।