सर्व आदिवासी समाज बिलासपुर ” माँ महामाया को किया पंचमी भेट!

बिलासपुर। बिलासपुर ऐतिहासिक धार्मिक नगरी रतनपुर मे विराजमान माँ महामाया दाई की पूजा सेवा अर्जी करने हेतु सर्व आदिवासी समाज रतनपुर इकाई एवं स्थानीय समाजजनों के सामूहिक नेतृत्व मे पुरातन लोक संस्कृति के साथ प्रदेश की सुख समृद्धि के कामना के की पंचमी भेंट की।जिसमे रतनपुर परिक्षेत्र, ब्लॉक, जिला बिलासपुर सहित अन्य जिलों के भी सामजिक जन एवं पदाधिकारीगण हजारों की संख्या म में शामिल हुए।
यह आयोजन रतनपुर ग्राम जूना शहर के पौराणिक स्थल *बादल महल* से पारम्परिक पूजा अर्चना करने के बाद आरम्भ होकर पारम्परिक बाना, ध्वजा बाजे गाजे, सेवा गान करते, आतिशबाजी के साथ माँ लखनी देवी मुख्यमार्ग होते हुये माँ महामाया दाई मंदिर प्रांगण पहुंचा जहाँ पर समाज के बैगा / भूमका सहित आयोजनकर्ता समाज प्रमुखो द्वारा अपने कुल देवी *माँ महामाया दाई* की पारम्परिक रूढ़ि प्रथा परम्परा अनुसार पूजा अर्चना करके मातारानी महामाया दाई को चुनरी, माला,श्रृंगार सहित नया अन्न भोग अर्पण करके मातारानी से समाज की आपसी एकता, प्रेम, भाईचारा सुःख – शांति, समृद्धि सहित प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों के खुशहाली के लिये मंगल कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह परते, आयुष सिंह राज, युवराज प्रधान, शिव नारायण चेचाम, धर्माचार्य के पी प्रधान,राजेंद्र जगत, ध्रुवा सिंह ध्रुव, हीरा सिंह मरावी, गीताराम जगत, बसंत मरावी, भगत सिंह पोर्ते, सालिक मरकाम, अनिल मरावी, जयसिंह खुसरों, धनसिंह राजवाड़े, ईश्वर प्रधान, सूरज मरकाम, डॉ पंकज सिंह परते,राजेन्द्र जगत,भागीरथी ध्रुव, चरण सिंह राज, विवेक ध्रुव, मनोज मरावी, राजेश नेताम, जनक मरकाम, धन सिंह आर्मो, गोलू सिंह, शिव धुर्व,अविनाश धुर्व ,अभिषेक प्रधान,माखनलाल नेताम, चिंता राम ध्रुव, प्रेम सागर मरकाम, धर्मेद्र श्याम, लाल सिंह मरावी, सहदेव राज,विजय धुर्व इत्यादि सहित आदिवासी समाज के महिला, पुरुष, युवक युवतियाँ पम्परिक वेशभूषा, परिधान के साथ बड़ी संख्या मे सम्मिलित रहें ।