Loading ...
क्राइमबिलासपुर

प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बिक्री करते दवाई दुकान के संचालक को ACCU व कोटा पुलिस की सयुक्त टीम ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर : मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित टेबलेट रख कर अवैध रूप से बेच रहे दुकान संचालक को ACCU की टीम एवम कोटा पुलिस ने सयुक्त कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है।

कोटा के आर.के.मेडिकल स्टोर के संचालक द्वारा अवैध रुप से नशीली टेबलेट की बिक्री की जा रहा है जिसकी सूचना पुलिस को मिली जिस पर एस.सी.सी.यू एवं कोटा पुलिस के संयुक्त कार्यवाही करते हुए दुकान के संचालक आरोपी योगेश उर्फ छोटू श्रीवास पिता रमेश श्रीवास उम्र 25 साल साकिन भकुर्रा नवापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को नशीली प्रतिबंधित दवाओ के साथ गिरफ्तार किया है व उसके कब्जे से 5400 नशीली टेबलेट कीमती 12960 रुपए का पुलिस ने जप्त किया है। आगे आरोपी के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही की जा रही है।