Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

मेमन जमात द्वारा बाईक जुलूस व पैदल जुलूस का किया गया इस्तकबाल

बिलासपुर: ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बिलासपुर मेमन जमात द्वारा *सुबह 11 बजे सदर बाजार बीमा सेवा केंद्र के सामने बाईक जुलुस का और सत्यम चौक से निकलने वाले पैदल जुलूस का इस्तकबाल किया गया ।

विगत कई वर्षों से बिलासपुर मेमन जमात के द्वारा बाईक जुलूस और पैदल जुलूस का इस्तकबाल किया जाता रहा है जिसमे बड़ी तादाद में बच्चे शामिल होते है इस लिहाज से मेमन जमात के द्वारा केक ,बिस्किट, जूस का वितरण किया जाता है।

इस मुबारक मौके पर मेमन जमात भवन में वा लोगों के घरों में मजलिस की जाती है घर को सजाया जाता है घरों में मीठे पकवान बनाकर बाटा जाता है।

इस मौके पर बिलासपुर मेमन जमात के अध्यक्ष जावेद मेमन, सचिव जाकिर सालाट, अशरफ मेमन , हारून रजवी, जहांगीर भाभा, अशरफ आरबी, तैय्यब मेमन, अवेश भाभा,हमीद दरिया, असलम साकरिया, इकबाल मेमन, आसिफ सलाट, शाहनवाज सलाट, गुल मोहम्मद मेमन, शब्बीर मीठा, गुलाम मुस्तिफा फतानी,मोहम्मद हुसैन मेमन, शब्बीर दरिया के साथ मेमन जमात के सदस्य का सहयोग मिला , जिसके लिए मेमन जमात के अध्यक्ष जावेद मेमन ने सभी का शुक्रिया अदा किया।