
बिलासपुर : शहर में रविवार को जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जश्न बड़ी धूम धाम से मनाया गया । मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलाकर एक दूसरे की खैरियत की खुदा से दुआ मांगी। साथ ही प्रदेश वासियों के लिए खुशहाली की कामना की।
ईद के मुबारक मौके पर नमाज अता करने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने उसकी देन कमेटी के मार्गदर्शन में जुलुस निकाला। जुलुस का चौक चौराहों पर नगर की प्रबुद्ध जनता ने स्वागत किया।
जुलूस का नगर विधायक शैलेष पाण्डेय एवम उनके समर्थकों द्वारा फूल मालाओ के साथ इस्तकबाल किया गया। मुस्लिम समाज के लोगो ने भी अपने विधायक का फूल मालाओ से सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक श्री पांडेय ने कहा कि बिलासपुर शहर को प्रदेश में सर्व धर्म सद्भाव एवम कौमी एकता के नगर के रूप में जाना पहचाना जाता है,विधायक ने मुस्लिम भाइयों को गले लगाकर ईद की बधाईयां दी।