Loading ...
छत्तीसगढ़धार्मिक

विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल ने राजधानी के राम मंदिर से अपने “हित चिंतक अभियान” की शुरुआत किया

रायपुर : विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल द्वारा देश भर में चलाए जा रहे ” हित चिंतक अभियान” के तहत छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर महानगर में विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल द्वारा वीआईपी रोड स्थित, भगवान रामचंद्र जी के मंदिर में हिंदू समाज की रक्षा के लिए लोगों को “हित चिंतक” की सदस्यता दिला कर इस अभियान का राज्य में शुरुआत किया गया।

इस अभियान के तहत राजधानी रायपुर महानगर के 1.5 लाख परिवारों तक पहुंचने का अपना लक्ष्य विश्व हिंदू परिषद एवम बजरंग दल ने रखा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वीएचपी केंद्रीय मुख्य कोषाध्यक्ष रमेश मोदी , प्रदेश उपाध्यक्ष सरल मोदी, प्रदेश सहमंत्री घनश्याम चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष धावल शाह, प्रदेश प्रचार प्रसार राकेश यादव, बजरंग दल प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा, रायपुर के जिला अध्यक्ष सी एस ठाकुर, रायपुर कार्य अध्यक्ष रवि गर्ग, रायपुर जिला संयोजक रवि वाधवानी, रायपुर जिला संयोजक हितेश साहू, जय साहू, विजय छतरी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।