Loading ...
धार्मिकबिलासपुर

संत रामपाल महाराज जी का आध्यात्मिक सत्संग संपन्न, बाहरी आडंबर व लोक दिखावा के लिए फिजूल खर्च न करने का दिया उपदेश

बिलासपुर : संत रामपाल महाराज जी का आध्यात्मिक सत्संग का आयोजन आज बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में संपन्न हुआ।

यह सत्संग प्रोजेक्टर स्क्रीन के माध्यम से शास्त्रोक्त ज्ञान को संत जी के द्वारा श्रोताओं को और संसार कल्याण के लिए किया गया।

विश्व कल्याण मिशन के इस कड़ी में बताया गया कि हमें किस एक पूर्ण परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए। जिससे सर्व लाभ मानव समाज को मिल सकें। सत्संग के बाद दोपहर 02:00 बजे मुनीन्दर धर्मार्थ ट्रस्ट कुरुक्षेत्र हरियाणा के बैनर तले तीन जोड़ें जाति एवं अंतर जाति युवक-युवतियों का विवाह कार्यक्रम किया गया। यह विवाह महज 17 मिनट में कबीर गुरुवाणी के द्वारा बिना आडंबर व लोक दिखावा एवं बिना फिजूल खर्च के किया गया । जिसमें किसी भी प्रकार का दहेज न तो लिया गया न तो दिया गया। इस प्रकार की रमैनी विवाह संत रामपाल जी महाराज के अध्यात्मिक ज्ञान से ही संभव हो रहा है उनके अनुयाई इस प्रकार की विवाह करके समाज को नया संदेश दे रहे है।

संत जी का उद्देश्य है कि समाज में फैले जाति पाती का भेदभाव को मिटाना एवं नैतिक आध्यात्मिक जागृति लाना ,समाज मे फैले हर प्रकार के नशा को दूर करना, समाज से दहेज रूपी कुरीति को जड़ से खत्म कर समाज में शांति भाई चारा स्थापित करना , सामाजिक बुराई को समाप्त करके स्वच्छ समाज तैयार करना एवं भ्रष्टाचार को खत्म करना।

संत रामपाल जी महाराज के इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक कार्यक्रम में बिलासपुर जिले के समस्त अनुयायियों का विशेष योगदान रहा।