Loading ...
बलौदा बाजार

बलौदा बाजार के कलेक्टर व एसपी दोनो हटाए गए

बलौदा बाजार। बलौदा बाजार के कलेक्ट्रेड्ड एवम एसपी कार्यालय में हुई उग्र प्रदर्शन ,तोड़फोड़ एवम आगजनी मामले से सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए तत्काल प्रभाव से वहां के कलेक्टर एवम एसपी को हटाया दिया है, वही मुख्यमंत्री ने इस पूरी घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए है।

बलौदा बाजार कलेक्टर कुमार लाल एवम एसपी सदानंद को हटा कर मंत्रालय भेज दिया गया है। उनकी जगह दीपक सोनी को नया कलेक्टर बनाया गया है। वही एसपी सदानंद को पीएचक्यू भेज दिया गया है उनकी जगह अंबिकापुर के एसपी विजय अग्रवाल को अब बलौदा बाजार एसपी बनाया गया है।