
बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के ग्राम खपरीडीह के रेत माफियाओं द्वारा खनिज विभाग को मुखबिरी कर सूचना देने एवं गांव की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग का रंजिश रखते हुए एक युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई की ।
मिली जानकारी के अनुसार खपरीडीह गांव के निवासी परमेश्वर साहू को गांव के कुछ लोगों ने खंभे से बांध कर उसे बेरहमी से पीटाई की। आरोपी युवकों को शक था कि खनिज विभाग ने जो उसके अवैध रेत परिवहन के ट्रैक्टर को पकड़ा था वह परेश्वर की मुखबिरी के कारण पकड़ा गया था।
साथ ही एक दूसरा आरोप भी युवक पर लगाया जा रहा है कि गांव की ही एक लड़की के साथ परमेश्वर साहू का प्रेम प्रसंग चल रहा था,पिछले दिनों गांव के कुछ लोग उसे उस लड़की से छिपते छिपाते मिलते भी देख लिया था। जिसकी जानकारी आरोपी युवकों को लग गई थी जिसकी वजह से आरोपी युवकों ने उसे बांधकर पिटा।
हालांकि अब इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है । वही मारपीट करने वाले एक आरोपी यशवंत पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों फरार है, पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी होगी।
इस घटना की जानकारी मिलने पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की कड़े शब्दों में निदा करते हुए कहा कि आज सरकार नहीं जंगलराज चल रहा।