Loading ...
भिलाई

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस,कार्यकर्ताओ के विरोध के बाद पुलिस घर के सामने जमे

भिलाई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने बलौदा बाजार पुलिस उसके निवास पहुंची।

इधर गिरफ्तारी करने की जानकारी मिलते ही देवेंद्र यादव के समर्थक बड़ी संख्या में पहुंच कर उनके घर के सामने खड़े हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

जिसके बाद बलौदा बाजार पुलिस देवेंद्र यादव के घर के बाहर इंतजार कर रही है. फिलहाल देवेंद्र यादव अपने घर पर ही है।

बता दें कि 10 जून को बलौदा बाजार में आयोजित सतनामी समाज के धरना-प्रदर्शन में शामिल लोगों द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस बल के साथ झूमा झपटी, पत्थर बाजी, मारपीट करते हुए संयुक्त कार्यालय परिसर में तोड़फोड़ किया था। वहां खड़े वाहनों में तोड़ फोड़ करते हुए आग के हवाले कर दिया था।

इसी मामले को लेकर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को तीन बार नोटिस जारी किया गया था, लेकिन नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर आज बलौदाबाजार पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने उसके निवास पहुंची है।