Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

ट्रांसफर आदेश के महज 2 घंटे बाद ही बिलासपुर के कमिश्नर बदल दिए गए

बिलासपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर कमिश्नर नीलम नामदेव एक्का को हटाकर आईएएस जनक पाठक को उनकी जगह स्थानांतरित किया था, लेकिन आदेश के महज दो घंटे बाद ही यह आदेश बदल दिया गया।

अब आईएएस जनक पाठक रायपुर में ही रहेंगे उन्हे उच्च शिक्षा विभाग का कमिश्नर बना दिया गया है, वही अब बिलासपुर कमिश्नर का प्रभार रायपुर के कमिश्नर आईएएस महादेव कांवरे को सोपा गया है।

अचानक हुए इस फेर बदल को आईएएस जनक पाठक के एक पुराने प्रकरण से जोड़ कर देखा जा रहा था। जब वे जांजगीर में थे तक उस पर एक युवती ने बलात्कार का केस दर्ज कराया था। जो मामला अभी कोर्ट में लंबित है।  चुकी जांजगीर चांपा जिला बिलासपुर संभाग के अंतर्गत आता है। इसलिए उन्हें इस संभाग की जिम्मेदारी नही सौपी जा सकती थी । जब इस बात की जानकारी ध्यान में आई तो देर रात विभाग द्वारा भूल सुधार कर लिया गया।