Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

देवरीखुर्द में पागल कुत्तो का आतंक, 24 घंटो में 10 से 12 बच्चों पर किया हमला, प्रशासन कुत्ते को पकड़ पाने में असफल

बिलासपुर।  बिलासपुर जिले के देवरीखुर्द क्षेत्र में पिछले 24 घंटों में एक पागल कुत्ते ने डेढ़ दर्जन से अधिक बच्चों पर हमला कर दिया है। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पांच बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल और सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय निवासियों के अनुसार पागल कुत्ता पिछले कुछ दिनों से इलाके में आतंक मचा रहा है।


कुत्ता छोटे-छोटे बच्चों को अकेले देखे जाने पर हमला कर देता है। पिछले 72 घंटों के दौरान यह कुत्ता तीन दर्जन से ज्यादा लोगों को काट चुका है, लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को इसका निशाना विशेष रूप से छोटे बच्चों पर बने हैं। पागल कुत्ते के खौफ के चलते देवरीखुर्द के लोग अपने बच्चों को घर से बाहर अकेले निकलने से रोक रहे हैं। क्षेत्रीय प्रशासन और पुलिस को इस समस्या से निपटने के लिए सूचित किया गया है, लेकिन अभी तक कुत्ते की पहचान और उसे पकड़ने के प्रयास में सफल नहीं हो पाए हैं।