Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बड़ी खबर। पचपेड़ी कन्या छात्रावास अधीक्षक हटाई गई,जेल भेजने की धमकी देने वाली तहसीलदार पर भी कार्यवाही की मांग उठी

बिलासपुर। पचपेड़ी के कन्या छात्रावास में रहने वाली छात्राएं की शिकायत एवं आज के आंदोलन के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए। वहा की अधीक्षक को हटा दिया है।

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्रम अधीक्षिका संगीता टंडन को हटा दिया है। उनकी जगह यमुना कांत को वहा की नई अधीक्षिका बनाया गया है।

वहीं, प्रदर्शन कर रही छात्रों को जेल भेजने की धमकी देने वाली तहसीलदार पर भी लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि अपनी मांगो को लेकर जब छात्रावास की छात्राएं आंदोलन करते हुए सड़क जाम कर दिया था तब आंदोलन खत्म करने उन्हे जेल भेजने का नाम लेकर धमकाया था। जिसकी एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हुई थी।