
बिलासपुर। बिलासपुर के बिलासा देवी केवटिन एयरपोर्ट में उस समय यात्रियों में हड़का मच गई जब कोलकाता से बिलासपुर आ रही विमान में बम होने की खबर मिली।
कोलकत्ता से बिलासपुर आ रही विमान क्रमांक 91763 में बम होनें की सूचना एलाइंस एयर के स्टेशन प्रबंधक के द्वारा प्राप्त हुई।

जिसकी सूचना पर तत्काल बम थ्रेट असेस्मेंट कमिटी (BTAC) कमिटी का गठन कर इसके एसओपी के अनुसार सभी को कार्य करनें के संबंध में बताया गया। विमान लैंडिंग होनें के पश्चात् विमान को आईशोलेशन बे में खडा किया गया एवं विमान में बैठे सभी यात्रियों को उतार कर टर्मिनल भवन में लाया गया। जिसके बाद बीडीडीएएस टीम के द्वारा पूरे विमान की जाँच की गयी।
विमान की संपूर्ण जाँच करनें के पश्चात् यह सुनिश्चित किया गया कि विमान में बम नहीं है इसके पश्चात् विमान को बे में लाया गया इस प्रक्रिया में समय लगा जिसके कारण यह विमान जो बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए दिल्ली जाना था। वह सीधे दिल्ली के लिये रवाना गया। क्योंकि प्रयागराज में सूर्यास्त के पश्चात् विमान लैडिंग नहीं हो सकती है।