
बिलासपुर। प्रदेश में एक ओर जहां नगर निगम चुनाव की तैयारी चल रही है वही जिले के मंगला क्षेत्र में वार्ड -13 से निर्विरोध चुनाव भाजपा के प्रत्याशी रमेश पटेल जीत गए है।
बता दें, बिलासपुर जिले के मंगला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक- 13 से बिना निर्वाचन के ही जीत गए है। कांग्रेस से इनके सामने श्याम पटेल व नर्मदा पटेल का नाम था लेकिन दोनों के नामांकन फार्म में गड़बड़ी के चलते उनका फार्म रिजेक्ट हो गया। फार्म रिजेक्ट होते ही भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए है। इसके बाद ही यहां पर चुनाव नहीं होगा। इस जीत के बाद बीजेपी पार्षद के समर्थको में उत्साह नजर आ रहा है और सभी जीत का जश्न मना रहे है।
मंगला के वार्ड 13 में कांग्रेस पार्टी के श्याम पटेल का नामांकन रद होने के बाद भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए है और बिना चुनाव के ही परिणाम आ गया है। इस वजह से अब आगामी 11 फरवरी को इस वार्ड में चुनाव नहीं होगा।
आपको बता दें कि मंगला क्षेत्र के वार्ड 13 के प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध पहली बार नहीं बल्कि दूसरी बार चुनाव जीते है। इससे पहले उन्हें सरपंच के तौर पर निर्विरोध चुना गया था। इस बार विरोधी पार्टी के प्रत्याशी के फार्म में गलती के कारण आयोग ने उनका फार्म रिजेक्ट कर दिया है।