Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी को कलेक्टर अवनीश शरण ने दुबारा दिलाई शपथ..आखिर क्यों..? पढ़िए पूरी खबर।

बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदो का आज शपथ ग्रहण समारोह रखा गया था। जिसमें महापौर पूजा विधानी द्वारा शपथ पढ़ते समय दो बड़ी गलतीया हुई । जिसकी वजह से उन्हें दुबारा शपथ दिलाया गया।

आपको बता दे कि नवनिर्वाचित महापौर एवं शहर के 70 वार्डो से जीत कर आए पार्षदों का आज सुबह 11 बजे मुंगेली नाका मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित किया गया था। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। लेकिन किसी कारण वस वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

वही जब शपथ शुरू हुआ तो महापौर का शपथ पहले कराया गया । नव निर्वाचित महापौर पूजा विधानी से शपथ पढ़ने में दो बार बड़ी गलती हुई ,जिससे कलेक्टर ने बीच में दो बार टोका भी लेकिन जब टोकने के बाद भी पूजा विधानी ने अपने शब्दों का उच्चारण सही नहीं किया। तो कलेक्टर अवनीश शरण ने नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार को कहा कि पूजा विधानी को शपथ के लिए पुनः भेजे। फिर कलेक्टर ने उनका दुबारा शपथ कराया।

दरअसल में नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी ने अपने शपथ में एक बड़ी गलती की । उन्होंने संप्रभुता को सांप्रदायिकता कहा, वही उन्होंने अक्षुण को सक्षुण कह दी। इस तरह शब्दों के उच्चारण में दो बड़ी गलती होने की वजह से शब्दों के पूरे मायने ही बदल गए। जिसके कारण कलेक्टर अवनीश शरण को नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार को कह कर पूजा विधानी का दुबारा शपथ ग्रहण कराना पड़ा।