Loading ...
बड़ी खबरबिलासपुर

बड़ी खबर। स्कूल शिक्षा विभाग ने 25 अप्रैल से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं में दिनांक 01.05.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था।

वर्तमान में प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी व लू के कारण छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन एतद् द्वारा शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त, अशासकीय शालाओं हेतु घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुये, दिनांक 25.04.2025 से 15.06.2025 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया है।

इस आदेश में कहा है कि यह आदेश शिक्षकों हेतु लागू नहीं होगा ।

देखिए आदेश…