Loading ...
क्राइमबिलासपुर

शरीर पर गहरे चोट के निशान की फोटो दिखाकर पिता ने कहा, मेरे बच्चे की हत्या हुई है, पुलिस सही दिशा ने जांच नहीं कर रही

बिलासपुर। कुछ दिनों पूर्व मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम हीरी में राहुल कुर्रे पिता हर प्रसाद कुर्रे उम्र 20 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली थी।  पुलिस अपनी जांच में कुछ संदिग्ध नहीं पाया लेकिन परिवार वालो का आरोप है कि उनके पुत्र की हत्या हुई है पुलिस सही दिशा में जांच नहीं कर रही है।

मृतक राहुल के पिता हरि प्रसाद कुर्रे का आरोप है कि मृतक राहुल कुर्रे के शरीर पर मारपीट के निशान थे, गला दबाने का स्पष्ट निशान है, बिजली करेंट से जलने का निशान है, शरीर के और अन्य भागों पर मारपीट व चोट के निशान है, हाथ-पैर को रस्सी या तार से बांधकर मारपीट करने का निशान है। मृतक का गाव के लडकी श्वेता कुर्रे पिता संतोष कुर्रे से प्रेम प्रसंग काफी समय से था, जिसकी जानकारी मृतक एवं लड़की के परिवारजनों को था। अपनी लड़की के साथ मृतक के प्रेम प्रसंग होने की बात से लड़की का पिता संतोष कुर्रे मृतक से रंजिश रखता था। इसी रंजिश के चलते संतोष कुर्रे एवं उसके पत्नी उत्तरी कुर्रे, बड़ा भाई अशोक कुर्रे, सुधीर, सुमीत, दिनेश कुर्रे पिता छेदीलाल कुर्रे आदि लोग मिलकर हत्या किये है, इस बात की आशंका है।

उन्होंने कहा कि पंचनामा कार्यवाही के समय थाना मस्तूरी द्वारा लाया गया कुत्ता घटना स्थल से संतोष कुर्रे के दरवाजे तक गया था कितु दरवाजा बंद था इसलिये कुत्ता अंदर नही जा सका। उक्त घटना के संबंध में थाना मस्तूरी द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही करने में उदासीनता बरत रहा है एवं हत्या की घटना नहीं मानते हुये शराब पीकर मरा है. ऐसा मान रही है।

मृतक लड़के के पिता हरिशंकर ने उक्त मामले की पुनः जांच करने की मांग पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर से की है।