
बिलासपुर। बिलासपुर शहर के पूर्व विधायक शैलेश पांडे को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वाले ने फोन पर कहा कि वे 20 लाख रुपए दे अन्यथा उनकी बेटी को उठा ले जाएगा। धमकी भरे फोन कॉल के बाद पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने उक्त धमकी की रिपोर्ट सकरी थाना में दर्ज कराई है।
आज दोपहर 11.40 बजे पूर्व विधायक शैलेष पांडेय की धर्म पत्नी ऋतु पाण्डेय के मोबाइल में एक अनजान नंबर से फोन आया। जिसने कहा की मैं बच्चू दिल्ली से बोल रहा हूं मंजू पांडेय को समझा देना मुझे 20 लाख रुपए दे दे अन्यथा उनकी बेटी को जो दिल्ली में पढ़ाई कर रही है उसे उठा लूंगा। उसके बात गंदी गंदी गालियां दी।
इतना सुनते ही पूर्व विधायक ने उससे कहा कि आप पूर्व विधायक को फोन लगाए हो। उसके बाद भी फोन पर उस अनजान युवक ने अश्लील गाली गलौच करते हुए बार बार धमकी देता रहा ।
घटना के तत्काल बाद पूर्व विधायक ने इस धमकी की जानकारी एसएसपी को दी। जिसके बाद उसने सकरी थाना जाकर टीआई प्रदीप आर्या को भी पूरे घटना की जानकारी दी। पूर्व विधायक शैलेश पांडे की रिपोर्ट पर सकरी पुलिस ने धारा 296,351(2) के तहत अपराध कायम कर लिया है।
वही मिली जानकारी के अनुसार सकरी पुलिस आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी के पकड़े जाने की बात कही जा रही है।
एफआईआर की कॉपी…..


