Loading ...
क्राइमबिलासपुर

कोर्ट परिसर में वकील और फरियादी के बीच मारपीट, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत. देखिए वीडियो….

बिलासपुर। गुरुवार को कोर्ट परिसर में महिला वकील और फरियादी के बीच मारपीट का एक अजीबो गरीब मंजर देखने को मिला। जिस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई।

  जानकारी के अनुसार, फरियादी महिला सुमन ठाकुर कुटुंब न्यायालय में पारिवारिक प्रकरण की पेशी के लिए पहुँची थीं। उन्होंने अपनी वकील लीना अग्रहरि पर आरोप लगाया कि उन्होंने फीस लेने के बावजूद केस की पैरवी करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गया।

घटना के दौरान सुमन के साथ उनकी मां सावित्री देवी और भाई मुकुंद ठाकुर भी मौजूद था। जब सुमन की मां सावित्री देवी बीच-बचाव करने की कोशिश की तो वकील ने उनके साथ भी धक्कामुक्की की।

मुकुंद ने जब घटना का वीडियो बनाना शुरू किया, तो वकील ने उनका कॉलर पकड़ लिया। सावित्री देवी हृदय रोगी हैं और हाल ही में उनकी सर्जरी हुई थी।

कोर्ट परिसर में हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुँची। थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और बाद में आपसी सहमति से विवाद का निपटारा कर लिया गया। दोनों ने थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।

यह कोई पहली घटना नहीं है। 5 जुलाई को भी कुटुंब न्यायालय परिसर में वकील कुंती परमार पर मारपीट का आरोप लग चुका है। प्रिया द्विवेदी नामक महिला ने शिकायत दी थी कि कुंती परमार ने हाईकोर्ट से ज़मानत कराने के नाम पर पैसे लिए, लेकिन याचिका दाखिल नहीं की। विरोध करने पर कथित रूप से मारपीट की गयी।
 

वायरल वीडियो