
बिलासपुर। शुक्रवार रात से लापता युवक की लाश शनिवार शाम सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 गणेश नगर नयापारा के फदहाखार के जंगल में मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कम है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश ध्रुव नामक युवक शुक्रवार की रात 9 बजे अपने दो अन्य साथियों के साथ काम से अपने घर लौट रहे थे। तभी गणेश नगर,नयापारा के पास कुछ युवकों से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हो गया। जिससे उन युवकों ने उस पर रॉड और टांगिया से हमला कर दिया। जिससे उनके दो साथी तो मौके से भाग निकले लेकिन वह भाग नहीं पाया।
वही उनके साथियों ने इस घटना की जानकारी जब कैलाश के घर वालो को दी तो घर वाले कुछ लोगों के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे । लेकिन कैलाश कही नहीं मिला। तब किसी अनहोनी की आशंका से इस घटना की जानकारी सिरगिट्टी थाने में दी गई।
लेकिन रात में कैलाश का कोई पता नहीं चल पाया । वही आज खून से लथपथ अवस्था में उसकी बॉडी फदहाखार के जंगल में पाया गया। बॉडी को पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वही पुलिस द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
वही इस घटना को लेकर मोहल्ले वालों ने बताया कि इस क्षेत्र में आए दिन लड़ाई, झगड़ा, मारपीट एवं छेड़खानी जैसी घटना आम बात हो गई है। लोगों का रहना यहां रहना दुश्वार हो गया है। लगातार हो रहे इस तरह की घटनाओं से अब लोगों के मन में डर समा गया है। लोगो ने बताया कि पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने से नयापारा क्षेत्र में आय दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही है।